नॉटिंघम फोरेस्ट से जुड़े ईरान के अंसारीफार्द

तेहरान, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। ईरान के अंतर्राष्ट्रीय स्ट्राइकर करीम अंसारीफार्द इंग्लिश फुटबाल क्लब नॉटिंघम फोरेस्ट में शामिल हो गए हैं।

तसनीम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नॉटिंघम क्लब के मालिक एतोर करांका ने पहले भी अंसारीफार्द में अपनी रुचि दिखाई थी।

ईरान के 28 वर्षीय खिलाड़ी बुधवार को ग्रीस क्लब ओलंपियाकोस से ऋण करार पर नॉटिंघम फोरेस्ट में शामिल हुए। उनके करार पर विस्तार से जानकारी जारी नहीं की गई है।

अंसारीफार्द के हमवतन सईद एजातोलाही पहले से ही एक अन्य इंग्लिश क्लब रीडिंग में शामिल हैं।

इस साल रूस में हुए फीफा विश्व कप में अंसारीफार्द ने ईरान की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने पुर्तगाल के खिलाफ गोल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493