नॉर्डहॉस व रोमर को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। विलियम नॉर्डहॉस और पॉल रोमर को इस साल का अर्थशास्त्र में नोबेल विजेता घोषित किया गया। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस ने सोमवार को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की।

विलियम नॉर्डहॉस को जलवायु अर्थशास्त्र पर उनके कार्य के लिए नोबेल पुरस्कार मिला है। पॉल रोमर अंतर्जात विकास सिद्धांत पर उनके कार्य के लिए नोबेल विजेता घोषित किया गया है।

अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार स्वीडिश उदारदानदाता अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है।

वर्ष 1969 से लेकर 2017 तक अर्थशास्त्र में 79 लोगों को नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493