गुवाहाटी, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने उरुग्वे के स्ट्राइकर इमिलियानो अलफारो और ब्राजील के मिडफील्डर फाबियो नेवेस फ्लोरेंटिनो के साथ लीग के तीसरे संस्करण के लिए करार किया है।
इस बात की घोषणा फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को की।
अलफारो ने उरुग्वे की अंडर-17, अंडर-20 और सीनियर टीम का प्रतिनिधित्तव किया है। वह अपने देश की फुटबाल लीग के अलावा अर्जेटीना, इटली और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की फुटबाल लीग में भी खेल चुके हैं।
ब्राजील के नेवेस अपने देश के अलावा दक्षिण कोरिया की फुटबाल लीग में भी खेल चुके हैं।
इस पर क्लब के निदेशक अर्देशिर जीजीभोए ने कहा, “नए खिलाड़ी सही समय पर हमारे साथ जुड़े हैं। हम इस समय टीम निर्माण के आखिरी पड़ाव पर हैं। उनकी प्रतिबद्धता और खेल के प्रति पेशेवर सोच टीम में आत्मविश्वास का संचार करेगी।”
टीम के मालिक जॉन अब्राहम ने कहा, “हम खिलाड़ियों का क्लब में स्वागत करते हैं। दोनों खिलाड़ी इमिलिआनो अलफारो और फाबियो नेवेस काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं।”
dharmpath.com dharmpath