नॉर्थ अपने पिता जैसी : किम कार्दशियां

लॉस एंजेलिस, 21 जून (आईएएनएस)।रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां वेस्ट का कहना है कि उनकी बेटी नॉर्थ का व्यक्तित्व उनके पति कान्ये वेस्ट की तरह है।

वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, नॉर्थ की राशि मिथुन है इसलिए उसका स्वभाव थोड़ा बहुत मेरे और कान्ये जैसा है।

किम ने कहा, “निश्चित तौर पर नॉर्थ का व्यक्तित्व कान्ये की तरह विनम्र है। उसके मन में जो होगा, वह बोल देगी, फिर इससे फर्क नहीं पड़ता कि किसी को बुरा लगा या नहीं। वह मेरी तरह प्यारी भी है इसलिए उसमें हम दोनों जैसी आदते हैं।”

नॉर्थ हाल ही में पांच साल की हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493