शिलांग, 16 मई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने सोमवार को जेरी माविन्हमिंगथांग और लालिआनजुआला छानग्टे (जुआला) को तीसरे सत्र के लिए अपनी टीम में शामिल किया है।
इन दोनों को हाल ही में इंग्लिश फुटबाल क्लब लीवरपूल अकादमी में प्रशिक्षण के लिए भी चयनित किया गया था।
फ्रेंचाइजी ने ब्राजील के सर्गियो फारिअस को भी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है।
फ्रेंचाइजी के निदेशक ने एक बयान में कहा, “जेरी और जुआला ने मैदान पर शानदार फुटबाल खेली है और दोनों ने अपने प्रदर्शन के दम पर लीवरपूल फुटबाल क्लब में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। उनका हमारे साथ जुड़ना हमारे लिए काफी अहम बात है।”
उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि इन दोनों खिलाड़ियों और सर्गियो के मुख्य कोच को तौर पर टीम के साथ जुड़ने से टीम को काफी फायदा होगा।”
dharmpath.com dharmpath