नॉर्थ का नाम नया और रचनात्मक है : केनी

लॉस एंजेलिस, 13 जून (आईएएनएस)। रैपर केनी वेस्ट को यह बात नापसंद है कि लोग उनकी बेटी नॉर्थ के नाम को ‘अजीब’ कहें। केनी का मानना है कि नॉर्थ का नाम नया और रचनात्मक है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, केनी जल्द ही दूसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी किम कर्दाशियां वेस्ट इस समय गर्भवती हैं।

केनी ने एक रेडियो स्टेशन से कहा, “आपको मेरी बेटी का नाम अजीब लगता है, जैसे आप चाहते हैं कि उसका कोई ऐसा नाम होना चाहिए था, जो आपने पहले सुना हो। मुझे नहीं पसंद कि नए और रचनात्मक नाम को कोई अजीब कहे।”

केनी ने कहा, “मुझे यही बात नापसंद है कि रचनात्मक चीजों की आलोचना की जाती है और आपको ये एहसास दिलाया जाता है कि आप तेज आवाज में अपनी बात कह भी नहीं सकते, इसलिए तो यह दुनिया इतनी बदसूरत है। दुनिया में कई सारे खूबसूरत रंग हैं, लेकिन इस पर एक ही रंग का अधिकार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493