नॉर्थ को टीवी पर नहीं लाना चाहतीं किम

लॉस एंजेलिस, 5 मार्च (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां ने फैसला किया है कि अपनी बेटी नॉर्थ को अपने पारिवारिक टीवी शो ‘कीपिंग अप विद द कर्दाशियां’ में नहीं लाएंगी।

किम और उनके पति रैपर केनी वेस्ट ने शो के निर्माता चैनल ‘ई’ से साफ शब्दों में कह दिया है कि वह अपनी 18 महीने की बेटी को शो में शामिल नहीं करेंगे। हालांकि कर्दाशियां परिवार ने हाल ही में चैनल के साथ अगले चार साल के लिए 10 करोड़ डॉलर का अनुबंध किया है।

वेबसाइट ‘राडारऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार एक सूत्र ने बताया, “किम और केनी शुरुआत से ही नॉर्थ को टीवी शो में लाने के पक्ष में नहीं थे। वे अपनी बेटी के लिए निजता चाहते हैं और उसे कैमरे से दूर रखना चाहते हैं।”

सूत्र ने कहा, “चैनल ने हालांकि नॉर्थ को शामिल करने के लिए बड़ी धनराशि के भुगतान का प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन किम और केनी ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493