नॉर्वे में छुट्टी मना रहीं तापसी

मुंबई, 25 जून (आईएएनएस)। डेविड धवन निर्देशित आगामी फिल्म ‘जुड़वा 2’ में काम कर रहीं अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों नॉर्वे में छुट्टियां बिता रही हैं।

तापसी ने एक बयान में कहा, “उत्तरी यूरोप साल में नौ से 10 महीनों तक ठंडा रहता है और मैं गर्मियों में उत्तर यूरोप के देशों की यात्रा का मौका छोड़ना नहीं चाहती।”

अभिनेत्री ने कहा कि वह नार्वे की अपनी यात्रा को लेकर पहले ही योजना बना चुकी हैं। उन्होंने गर्मी में उत्तर यूरोप के सभी देशों की यात्रा कर लेने की उम्मीद जताई।

‘जुड़वा 2’ में वरुण धवन दोहरी भूमिकाओं में हैं। फिल्म में वह जैकलिन फर्नाडीस और तापसी के साथ दिखेंगे।

फिल्म 29 सितंबर को रिलीज होगी। यह वर्ष 1997 की फिल्म ‘जुड़वां’ का सीक्वल है। इसमें सलमान खान दोहरी भूमिकाओं में थे, जबकि अभिनेत्रियां करिश्मा कपूर और रंभा थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493