नोएडा, 25 नवंबर (आईएएनएस)। मशहूर गायक लकी अली ने नोएडा के इम्परफेक्टो रूइन पब में अपनी शानदार प्रस्तुति से मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
गायक ने शुक्रवार देर रात इस पब में अपने बेहतरीन गानों पर प्रस्तुति दी। पब में 400 मेहमानों के बैठने की और बेहतरीन खान-पान की व्यवस्था है। दर्शकों ने लजीज व्यंजनों के साथ गायक के मधुर गीतों का जमकर लुत्फ उठाया।
फिल्म ‘सुर’ में काम कर चुके लकी ने ‘अनजानी राहों में’, ‘ओ सनम’, ‘हैरत’ जैसे गाने गाए और संगीत कार्यक्रम का समापन उन्होंने ‘एक पल का जीना’ गाने के साथ किया।
dharmpath.com dharmpath