लंदन, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायक नोएल गैलाघर बेटी के धूम्रपान शुरू करने से काफी गुस्से में हैं, लेकिन उनकी पत्नी का कहना है कि इस पर उन्हें आलोचना करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह उन्हीं का तौर-तरीका है।
‘हॉली माउंटेन’ गायक की पूर्व-पत्नी मेग मैथ्यूज से बेटी 17 वर्षीया अनाइस है। इसके साथ उनकी पत्नी सारा मैकडॉनल्ड से दो बेटे डोनोवन (10) और सोनी (7) हैं। उन्हें कभी नहीं लगता था कि बेटी किशोवस्था में पहुंचने पर परेशानी की वजह बनेगी लेकिन वह नाखुश हैं कि बेटी ने एक बुराई, धूम्रपान को अपना लिया है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट काम डॉट यूके’ के मुताबिक, उनकी पत्नी ने कहा है कि वह अनाइस की आलोचना करने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि उनका खुद की अतीत कोई खास अच्छा नहीं रहा है।
नोएल ने बेटी के बारे में कहा, “वह स्वभाव से काफी शांत हैं और ऐसा नहीं लगता कि वह चीजों को अतिरिक्त गंभीरता से लेती है। मैंने कोई समस्या नहीं देखी लेकिन उसने अभी-अभी स्मोकिंग शुरू की है जिस पर मुझे लगता है कि मैं उसके बाल खींचू। लेकिन, मेरी पत्नी कहती है, ‘वाकई? तुम कह क्या रहे हो? उसने सिर्फ इतना किया है कि गूगल में तुम्हारा नाम सर्च कर लिया है।’ इस पर मुझे लगता है कि चलो, यह भी सही ही है।”
dharmpath.com dharmpath