नोकिया फिनलैंड में 1,300 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी

हेलसिंकी, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। फिनलैंड की मोबाइल हैंडसेट निर्माता कंपनी नोकिया ने कहा कि वह 2018 तक फिनलैंड में करीब 1,300 कर्मचारियों को नौकरी से निकालना चाह रही है।

नोकिया ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि इस बारे में वह वार्ता शुरू करने जा रही है।

कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 2015 के अंत तक फिनलैंड में करीब 6,700 थी।

कंपनी के मुताबिक, कर्मचारियों की छंटनी मुख्यत: अनुसंधान और विकास, क्षेत्रीय बिक्री संगठनों और कारपोरेट संचालन जैसे क्षेत्रों में होगी।

नोकिया ने यह स्पष्ट नहीं बताया है कि पूरी दुनिया में कितने कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा।

इस छंटनी का संबंध अल्काटेल-लुसेंट के अधिग्रहण की घोषणा के पश्चात कंपनी का संचालन खर्च घटाने के कार्यक्रम से है।

नोकिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव सूरी ने कहा कि नोकिया ने अल्काटेल-लुसेंट के अधिग्रहण की घोषणा के दौरान अपना संचालन खर्च घटाकर 90 करोड़ यूरो (1.03 अरब डॉलर) करने की घोषणा की है।

नोकिया ने जनवरी 2016 में अपनी फ्रांसीसी-अमेरिकी प्रतियोगी कंपनी अल्काटेल-लुसेंट का अधिग्रहण संबंधी समझौता पूरा किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493