नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि सरकार नोटबंदी पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि नोटबंदी का देशभर के लोगों ने स्वागत किया है।
जेटली ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, “पूरे देश ने काले धन पर लगाम लगाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदम का स्वागत किया है.. हम नोटबंदी पर चर्चा के लिए तैयार हैं।”
उन्होंने कहा, “यह एक बहुत ही बड़ा कदम था और इसके लिए साहस की जरूरत थी, जिसे सरकार ने दिखाया।”
dharmpath.com dharmpath