चेन्नई, 20 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीनिवास रेड्डी की आगामी तेलुगू फिल्म ‘जयम्मू निश्चायामू’ 25 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।
उनका कहना है कि उनकी फिल्म नोटबंदी से प्रभावित नहीं होगी, क्योंकि तब तक सबकुछ सामान्य हो जाएगा।
श्रीनिवास ने आईएएनएस से कहा, “फिल्म रिलीज होने तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा क्योंकि बैंकों ने 500 रुपये वितरित करने शुरू कर दिए हैं। हालांकि फिल्म को लेकर हम आश्वस्त हैं और दर्शक हमेशा अच्छे काम का समर्थन करते हैं।”
वर्ष 2014 की तेलुगू हॉरर फिल्म ‘गीतांजली’ की सफलता के बाद, नायक के रूप में यह उनकी दूसरी फिल्म है।
शिव राज कनुमूरी द्वारा निर्देशित फिल्म में पूर्णा, पोसनी, कृष्णा मुरली और कृष्ण भगवान जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।
इस फिल्म के साथ श्रीनिवास अभिनेता पवन कल्याण की आगामी तेलुगू फिल्म में त्रिविक्रम से जुड़ेंगे।
dharmpath.com dharmpath