बोगोटा, 4 मई (आईएएनएस)। नोबेल पुरस्कार विजेता दिवंगत कोलंबियाई साहित्यकार गेब्रियल गार्सिया मार्केज की सर्वाधिक प्रशंसित उपन्यास ‘वन हंड्रेड इयर्स ऑफ द सॉल्ट्यिूड’ के पहले संस्करण की प्रति रविवार को बोगोटा के अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले से चोरी हो गई।
यह जानकारी किताब की एकमात्र प्रति के मालिक अल्वारो कैस्टिलो ग्रेनेडा ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ‘वन हंड्रेड इयर्स ऑफ द सॉल्ट्यिूड’ सर्वप्रथम 1967 में स्पैनिश में प्रकाशित हुई। इसे महान साहित्यिक कृति माना जाता है। यह दुनिया की सर्वाधिक अनूदित किताब है।
यह किताब प्राचीन किताब विक्रेता अल्वारो कैस्टिलो को समर्पित है, जो गेब्रियल गार्सिया मार्केज के मित्र हैं।
अल्वारो कैस्टिलो ने किताब प्रदर्शनी के लिए उधार दी थी। उन्होंने कहा, “किताब की प्रति अनमोल है और बिकनी नहीं चाहिए।”
उन्होंने बताया कि अधिकारियों के समक्ष एक आधिकारिक शिकायत दर्ज करा दी गई है।
गेब्रियल गार्सिया मार्केज का 17 अप्रैल, 2014 को निधन हो गया। उन्हें वर्ष 1982 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से नवाजा गया था।
dharmpath.com dharmpath