नोर्ड के बगैर यंगून पहुंची मोहन बागान टीम

कोलकाता, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। मोहन बागान फुटबाल टीम एशियाई फुटबाल परिसंघ (एएफसी) कप मुकाबले में यंगून युनाइटेड एफसी के खिलाफ खेलने के लिए अपने हैतियाई मिडफील्डर सोनी नोर्ड के बगैर ही यंगून पहुंची है।

नोर्ड को डीएसके शिवाजियंस के खिलाफ हुए आईलीग मुकाबले के दौरान चोट लगी थी। नोर्ड को स्ट्रैचर पर मैदान के बाहर ले जाया गया था।

मोहन बागान और यंगून युनाइटेड एफसी के बीच 13 अप्रैल को थुवाना स्टेडियम में मुकाबला होगा।

मोहन बागान ने अपने घर में 16 मार्च को यंगून की इस टीम को 3-2 से हराया था। इस मैच में नोर्ड और जेजे पेखलुआ ने गोल किए थे।

बागान ने ग्रुप-जी में अब तक तीन मैच खेले हैं और नौ अंकों के साथ सबसे आगे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493