नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। क्लाउड कम्यूनिकेशंस प्लेटफार्म नोलैरिटी ने अपने सीरीज सी फंडिंग राउंड में सफलतापूर्वक 2 करोड़ डॉलर का निवेश प्राप्त करने की घोषणा की है। यह निवेश दुबई की निजी इक्विटी फर्म डेल्टा पार्टनर्स द्वारा किया गया है।
एशिया की प्रमुख क्लाउड टेलीफोनी कंपनी नोलैरिटी में नवीनतम निवेश के राउंड में कंपनी के मौजूदा निवेशकों सिकोआ इंडिया और मेफील्ड ने भी भाग लिया, और इसमें ब्लैकसॉइल और ट्रिफेक्टा कैपिटल से एक छोटा ऋण-आधारित निवेश भी प्राप्त किया गया। इस निवेश से नोलैरिटी द्वारा कुल एकत्रित फंड 4.1 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है, जो इसे एशिया की सबसे ज्यादा पूंजीकृत की गई क्लाउड टेलीफोनी कंपनी बनाती है।
नोलैरिटी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अंबरीश गुप्ता ने कहा, “नवीनतम फंडिंग राउंड की सफलता हमारे निवेशकों के उस विश्वास को मजबूती से दिखाती है। हमें भरोसा है कि हम पूरी दुनिया में ज्यादा अभिनव कन्जूमर टू बिजनस कम्यूनिकेशन समाधान प्रदान करने और खुद को इस क्षेत्र में एक वैश्विक लीडर के रूप में स्थापित करने में सक्षम होंगे।”
डेल्टा पार्टनर्स कैपिटल में पार्टनर डोमिनिक हाफपेनी का कहना है, “नोलैरिटी ने भारत के कन्जूमर टू बिजनस कम्यूनिकेशन उद्योग में खुद को एक अग्रणी लीडर के रूप में स्थापित किया है, और यह इस विशेषज्ञता का निर्यात अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कर रहा है, जिसके लिये इसके उत्कृष्ट उत्पादों और ग्राहक सेवा पर इसके अनवरत फोकस को श्रेय देना चाहिये। हम इस आकर्षक और तेजी से विकसित हो रहे उद्योग में भाग लेकर उत्साहित हैं।”
dharmpath.com dharmpath