नौकरी के उम्मीदवारों के लिए ‘हुनर’ का नया फीचर

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। प्रशिक्षण की इच्छा रखने वालों को प्रशिक्षण प्रदाताओं से जोड़ने वाले ऑनलाइन प्रशिक्षण एप ‘हुनर’ ने देश भर में नौकरी के प्रार्थियों के लिए अपने नवीनतम पाठ्यक्रम की अनुशंसा करने वाले फीचर लांच करने की घोषणा की है।

कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि इसके जॉब-रोल आधारित शैक्षणिक प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘खोज’ को और बेहतर करते हुए, यह नई सुविधा नौकरी के आवेदन के आधार पर एक वैयक्तिक सूची के साथ प्रतिभागियों की मदद करेगी।

‘हुनर’ की प्रवक्ता निकिता नवराल ने कहा, “हुनर में, हम हमेशा अपने प्रयोक्ताओं की जिंदगी को आसान बनाने हेतु उनके लि सबसे अच्छे उत्पादों का निर्माण करने का प्रयास करते हैं। अपने नए पाठ्यक्रम अनुशंसा फीचर के साथ, हमने प्रतिभागियों के लिए सही प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की अनुशंसा करने हेतु पूर्ण वैयक्तिक और डाटा केन्द्रित एल्गोरिथ्म का विकास किया है, जो आगे एक अच्छी नौकरी पाने के लिए उनके मौके सुधारने में उनकी मदद कर सकता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493