नौकरी के लिए दुल्हन का शादी से इनकार

रियाद, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। सऊदी अरब में एक शादी समारोह में दुल्हन ने उस वक्त शादी करने से इनकार कर दिया जब दूल्हे के घरवालों ने उसे शादी के बाद काम करने की इजाजत देने से इंकार कर दिया।

अरब समाचार को एक सूत्र ने बताया कि दुल्हन और दूल्हा अदालत में शादी के अनुबंध पर हस्ताक्षर करने ही वाले थे, लेकिन महिला ने अपना काम जारी रखने की बात कही। इस पर दोनों परिवार में टकराव हुआ और जब चीजें नियंत्रण से बाहर होने लगी तो अदालत के अधिकारियों ने दोनों परिवारों को शांति से मामला हल करने के लिए कहा, लेकिन बिना किसी चर्चा के दूल्हे का परिवार वहां से चला गया।

एक सूत्र ने बताया कि लड़की पहले से ही नौकरी कर रही है। एक साल पहले दोनों की सगाई हुई थी और दूल्हे के परिवार ने इस बात को स्पष्ट नहीं किया कि लड़की शादी के बाद नौकरी करना जारी रख सकती है या नहीं।

अदालत के अधिकारियों ने कहा कि दोनों ने सगाई के बाद अपनी परंपरा को ध्यान में रखते हुए एक-दूसरे से बातचीत करने या संपर्क रखने की कोशिश नहीं की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493