यह नौका शनिवार को मलेशिया के उत्तरी बोर्नियो द्वीप पर स्थित साबाह राज्य के समुद्री क्षेत्र में डूब गई थी। इस नौका पर 28 चीनी यात्रियों सहित 31 लोग सवार थे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने मलेशिया से घटनाक्रम की तुरंत जानकारी देने की भी उम्मीद जताई है।
गेंग ने कहा, “इस बीच चीन को मलेशियाई पक्ष से शीघ्र घटना के कारणों का पता लगाने के लिए निष्पक्ष और उद्देश्यपूर्ण जांच की उम्मीद है।”
चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस नौका पर 28 चीनी यात्री सवार थे। 20 नागरिकों को बचा लिया गया है। तीन की मौत हो गई है और पांच नागरिक लापता हैं।
dharmpath.com dharmpath