नौशीन को नकारात्मक किरदारों से परहेज

मुंबई, 25 जुलाई (आईएएनएस)। एकता कपूर के टेलीविजन धारावाहिक कुसुम से प्रसिद्ध हुईं अभिनेत्री नौशीन अली सरदार का कहना है कि वह नकारत्मक किरदार नहीं करना चाहती हैं और अपने जीवन से नकारात्मकता को दूर रखना चाहती हैं।

‘बींद बनूंगा घोड़ी चढूंगा’ और ‘गंगा’ जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुकी नौशीन ने आईएएनएस को एक ईमेल में बताया, “मुझे लंबे समय तक नकारात्मक चरित्र करना नहीं पसंद है और धारावाहिक में नकारात्मक चरित्र करने की मेरी कोई इच्छा नहीं है।”

उन्होंने कहा, “अतिथि भूमिका और फिल्मों में इस तरह के किरदार ठीक हैं, जो जल्दी खत्म हो जाते हैं.. विभिन्न तरह की भूमिकाएं निभाने की एक कलाकार की इच्छा के तौर पर भी यह सही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493