मुंबई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। हर कोई नए साल के अवसर पर अपने जीवन में अच्छा बदलाव लाने के लिए कई नए प्रण ले रहा है, लेकिन अभिनेत्री नौशीन अली सरदार ने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का प्रण लिया है।
नौशीन को ‘कुसुम’, ‘बींद बनूंगा घोड़ी चढ़ूंगा’ और ‘गंगा’ जैसे शो में अभिनय कर चुकी हैं।
नौशीन ने कहा, “मैंने निजी तौर पर कोई प्रण नहीं लिया। हालांकि, मैंने अपने देश और विश्व के लिए प्रार्थना की है। मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें। मुझे आशा है कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी।”
अभिनेत्री ने विश्व के लिए प्रार्थना की है कि जो भी लड़ाई या संघर्ष चल रहा है, वह समाप्त हो जाए। आशा है कि हर ओर शांति हो और लोग खुश रहें।
dharmpath.com dharmpath