न्यायालय का फैसला टाटा पॉवर की रेटिग के लिए नकारात्मक : मूडीज

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टाटा पॉवर की क्षतिपूरक टैरिफ की याचिका खारिज किए जाने के बाद अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज ने बुधवार को कहा कि हालांकि कंपनी की ‘बीए3 नकारात्मक’ रेटिंग बरकरार रहेगी, लेकिन अदालत का फैसला बिजली क्षेत्र की इस प्रमुख कंपनी की क्रेडिट के लिए नकारात्मक है।

मूडीज इंवेस्टर सर्विस ने एक बयान में कहा, “सर्वोच्च न्यायालय का फैसला कंपनी की क्रेडिट के लिए नकारात्मक है, लेकिन इससे टाटा पॉवर कंपनी (टीपीसी) की बीए3 रेटिंग पर असर नहीं होगा।”

बीए3 मूडीज का मध्यम दर्जे का रेटिंग है, जो मध्यम क्रेडिट जोखिम का संकेत है।

सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को टाटा पॉवर और अडानी पॉवर की क्षतिपूर्ति टैरिफ वाली याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि गुजरात स्थित विद्युत संयंत्रों के लिए इंडोनेशिया से आयातित कोयले का इस्तेमाल करने से लागत बढ़ी है, जिसकी भरपाई उपभोक्ताओं से करने के लिए टैरिफ बढ़ाने की अनुमति दी जाए।

सर्वोच्च न्यायालय ने अप्रैल 2016 में बिजली की अपीली ट्रिब्यूनल (एटीई) द्वारा जारी आदेश को पलट दिया, जिसमें टाटा पॉवर की सहयोगी इकाई, कोस्टल गुजरात पॉवर लिमिटेड (सीजीपीएल) को राहत दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493