न्यूक्लेया का 6 शहरों का टूर 10 नवंबर से

मुंबई, 7 नवंबर (आईएएनएस)। इलेक्ट्रिॉनिक म्यूजिक प्रोड्यूसर न्यूक्लेया 10 नवंबर से छह शहरों में सनबर्न एरीना तोता मैना नामक टूर करने जा रहे हैं।

यह टूर न्यूक्लेया के नए एलबम ‘तोता मैना’ के समर्थन में किया जा रहा है। इस टूर के दौरान न्यूक्लेया मुंबई (नवंबर 10), बेंगलुरू (नवंबर 17), गुवाहाटी (नवंबर 18), चेन्नई (नवंबर 25), जयुपर (दिसंबर 16) और कोच्चि (दिसंबर 22) में अपनी प्रस्तुति देंगे।

मुंबई में होने वाले शो को श्रुति हासन, फॉरेन बेगर्स, रिटविज और शिवा मांवी अपना समर्थन दे रहे हैं। इसमें करीब 25,000 दर्शक शामिल होंगे।

इस एलबम की कलाकृति न्यूक्लेया की पत्नी स्मृति चौधरी ने बनाई है।

न्यूक्लेया ने एक बयान में कहा, “जब मैं और स्मृति युवा थे, तब मेरी मां हमें ‘तोता मैना’ कहकर बुलाती थी। हम कभी न अलग होने वाले प्रेमी थे। मेरे प्रशंसक हर दिन बढ़ रहे हैं और उम्मीद है कि मैं अधिक शो करूंगा तथा मुझसे बहुत सारे कलाकर भी जुड़ेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493