वेलिंग्टन, 24 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन और उनके पार्टनर क्लार्क गेफॉर्ड ने रविवार को अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है जिसका जन्म 21 जून को हुआ था।
वेलिंग्टन, 24 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डन और उनके पार्टनर क्लार्क गेफॉर्ड ने रविवार को अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है जिसका जन्म 21 जून को हुआ था।
‘सीएनएन’ के मुताबिक, ऑकलैंड सिटी हॉस्पिटल से रविवार सुबह अपनी बेटी को लेकर बाहर निकलते समय जेसिंडा और गेफॉर्ड ने मीडिया को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम नीव ते अरोहा अर्डन गेफॉर्ड रखा है।
‘नीव’ का मतलब रोशनी या बर्फ है और ‘ते अरोहा’ का मतलब प्यार है। यह एक पहाड़ का नाम है और एक कस्बे का भी जेसिंडा का बचपन गुजरा है।
संक्षिप्त तौर पर बच्ची नीव गेफॉर्ड नाम से जानी जाएगी।
जेसिंडा ने रविवार को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट कर अस्पताल के कर्मचारियों और शुभचिंतकों का आभार जताया और साथ ही लोगों से अपने बेटी का परिचय कराया।
dharmpath.com dharmpath