वेलिंगटन, 19 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डेन गभर्वती हैं।
बीबीसी ने बताया कि आर्डेन और उनके पति क्लार्क गेफोर्ड के घर में इस साल जून में किलकारी गूंज सकती है, जिसके बाद आर्डेन ने छह सप्ताह के अवकाश की योजना है।
आर्डेन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हमें लगता है कि 2017 एक बड़ा साल होने जा रहा है।”
आर्डेन (37) 1856 के बाद न्यूजीलैंड की सबसे युवा प्रधानमंत्री बनी थीं। उन्होंने अक्टूबर 2017 में पद संभाला था।
गर्भवती होने की खबर के ऐलान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं।
आर्डेन की लेबर पार्टी सितंबर में हुए चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थी। चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था।
उन्होंने न्यूजीलैंड फर्स्ट पार्टी के नेता विंस्टन पीटर्स के समर्थन से सरकार बनाई थी।
dharmpath.com dharmpath