न्यूजीलैंड के पूर्व रग्बी खिलाड़ी कोलिंस की कार दुर्घटना में मौत

वेलिंग्टन, 5 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के पूर्व रग्बी खिलाड़ी जेरी कोलिंस और उनकी पत्नी एलेना की फ्रांस में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई।

बीबीसी डॉट कॉम के मुताबिक एक बस कोलिंस की कार से टकरा गई। कोलिंस की दो महीने की बेटी इस दुर्घटना में बच गई लेकिन उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

34 साल के कोलिंस ने 2001 में पदार्पण किया था और अपने देश के लिए 48 मैचों में खेले थे। अंतर्राष्ट्रीय रग्बी से संन्यास के बाद वह फ्रांसीसी क्लब नारबार्न के लिए फ्लैंकर के तौर पर खेल रहे थे।

ऑल ब्लैक्स नाम से मशहूर न्यूजीलैंड की रग्बी यूनियन टीम ने कोलिंस की मौत पर दुख जाहिर किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493