न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया (एचआई) ने न्यूजीलैंड में 11 से 19 अप्रैल के बीच खेले जाने वाले हॉक्स बे कप के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा मंगलवार को कर दी। टीम की कमान एक बार फिर रितु रानी को सौंपी गई है।

दीपिका टीम की उपकप्तान होंगी। इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा अर्जेटीना, आस्ट्रेलिया, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और मेजबान न्यूजीलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी।

भारत टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 11 अप्रैल को चीन के खिलाफ खेलेगा।

भारतीय टीम के हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर रोएलांट ओल्टमांस के मार्गदर्शन में तैयारी में जुटी भारतीय टीम बेल्जियम में होने वाले हॉकी इंडिया लीग (एचडब्ल्यूएल) समीफाइनल के लिए भी खुद को तैयार कर रही है।

भारतीय महिला टीम अगर बेल्जियम में शीर्ष तीन में स्थान हासिल करने में कामयाब होती है तो वह रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

भारत का 200 से ज्यादा मैचों में प्रतिनिधित्व कर चुकीं कप्तान रितु ने कहा, “हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2 में मिली सफलता के बाद टीम के हौसले बुलंद हैं। हमें मालूम है कि टूर्नामेंट आसान नहीं होगा, लेकिन हम मुकाबलों के लिए तैयार हैं।”

टीम :

गोलकीपर : सविता, रजनी इतिमारपु।

डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का, दीपिका (उप-कप्तान), सुनीता लाकड़ा, सुशीला चानु, एम.एन. पोनम्मा, मोनिका।

मिडफील्डर : ऋतु रानी (कप्तान), नमिता टोप्पो, लिलिमा मिंज, लिली चानु, नवजोत कौर, सौंदर्या येंदाला ।

फॉरवर्ड्स : वंदना कटारिया, रानी, पूनम रानी, अनुराधा थोकचोम।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493