मेलबर्न, 26 जनवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच डारेन लेहमन अगले महीने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम के साथ नहीं रहेंगे।
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने मंगलवार को बताया कि लेहमन अस्वस्थ चल रहे हैं और अभी उन्हें विदेश दौरा करने के लिए चिकित्सकीय टीम की मंजूरी नहीं मिली है।
सीए के प्रधान स्वास्थ्य अधिकारी जॉन ऑर्चर्ड ने एक वक्तव्य जारी कर कहा, “लेहमन का स्वास्थ्य ठीक है और अभी वह अच्छा महसूस कर रहे हैं, लेकिन चिकित्सकों से अभी उन्हें मंजूरी नहीं मिली है ताकि हम संतुष्ट हो सकें कि उन्हें विदेश दौरे पर ले जाना सुरक्षित होगा।”
आस्ट्रेलिया तीन फरवरी से शुरू हो रहे दौरे पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला खेलेगी।
dharmpath.com dharmpath