न्यूजीलैंड : पुलिस पर गोली चलाने वाले ने आत्मसमर्पण किया

वेलिंगटन, 10 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड पुलिस पर गोली चलाने वाले व्यक्ति ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इस व्यक्ति पर आरोप है कि इसने मादक पदार्थ के खिलाफ एक अभियान में शामिल पुलिसवालों पर गोली चलाई थी। इस गोलाबारी में चार पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी द्वीप के बे ऑफ प्लेंटी इलाके में बुधवार को कुछ पुलिस कर्मी अवैध भांग जब्त करने के लिए पहुंचे थे। तभी वहां पुलिस कर्मियों पर गोली चलनी शुरू हो गई। इसके बाद पुलिस ने हल्की बख्तरबंद गाड़ियों और न्यूजीलैंड रक्षा बल के एक हेलीकॉप्टर की मदद ली।

रात भर जारी गतिरोध के बाद गुरुवार सुबह आरोपी ने कावेराउ क्षेत्र के पास आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी के आत्मसमर्पण के बाद यह अभियान खत्म हो गया है।

उन्होंने कहा, “हमारी प्राथमिकता पुलिस कर्मचारियों और जनता को कोई नुकसान पहुंचाए बिना इस तरह की घटनाओं से निपटने की होती है। यह सफलता पुलिस और आरोपी के बीच रात भर चली वार्ता का परिणाम है।”

पुलिस आयुक्त ने बुधवार की घटना के बारे में कहा, “कल (बुधवार) की घटना के पहलुओं को समझने के लिए पुलिस की व्यापक जांच शुरू हो गई है।”

दो पुलिस वालों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। एक पुलिस कर्मी गंभीर हालत में भर्ती हुआ था जिसकी हालत अब स्थिर है। वहीं चौथे पुलिस वाले को हाथ में गोली लगी थी, उसका इलाज चल रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493