कोलंबो, 17 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड भागने का प्रयास करने वाले कम से कम आठ लोगों को शुक्रवार को श्रीलंका में गिरफ्तार कर लिया गया। सभी लोग एक नौका में सवार थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि कोलंबो के बाहरी इलाके नेगोंबो में उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को बाद में उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath