न्यूजीलैंड मस्जिद हमले से स्तब्ध हूं : संरा प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र, 16 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर हुए हमलों से स्तब्ध हैं। उनके प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह कहा।

संयुक्त राष्ट्र, 16 मार्च (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों पर हुए हमलों से स्तब्ध हैं। उनके प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह कहा।

गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “गुटेरेस ने मस्जिदों और सभी धर्म स्थलों की पवित्रता का स्मरण करते हुए मुस्लिमों के इस पवित्र दिन पर सभी लोगों से शोक संतप्त मुस्लिम समुदाय के साथ एकजुटता दर्शाने का आग्रह किया है।”

उन्होंने कहा, “संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इस्लाम या मुस्लिमों से घृणा या भय को दूर करने और असहिष्णुता और हिंसक चरमपंथ के सभी रूपों को खत्म करने के लिए वैश्विक रूप से साथ मिलकर काम करने की तात्कालिक जरूरत पर बल दिया।”

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने पीड़ितों के परिवारों न्यूजीलैंड की सरकार और लोगों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की।

क्राइस्टचर्च में शुक्रवार को बंदूकधारियोंद्वारा दो अलग-अलग मस्जिदों में किए गए हमलों में 49 लोग मारे गए और 48 अन्य घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493