न्यूजीलैंड में कार दुर्घटना में भारतीय की मौत

वेलिंगटन, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के क्वींसटाउन में कार दुर्घटना में 25 वर्षीय भारतीय युवक की मौत हो गई।

न्यूजीलैंड की पत्रिका ‘द इंडियन वीकेंडर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मूल रूप से पंजाब के निवासी हरप्रीत सिंह सात साल पहले पढ़ाई करने के लिए न्यूजीलैंड आया था और लगभग 6-7 महीने पहले क्वींसटाउन में रहने लगा था।

रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह उसकी कार क्वींसटाउन के दक्षिण में डेविल्स स्टेयरकेस के पास 15 यात्रियों को ले जा रही एक टूरिस्ट बस से टकरा कर पलट गई। गंभीर रूप से घायल होने के कारण बाद में उसकी मौत हो गई वहीं बस के यात्री और चालक सुरक्षित हैं।

सिंह दिसंबर के अंत में भारत जाकर अपने परिवार से मिलने वाला था।

न्यूजीलैंड में सिंह के साथ रहने वाले उसके नाना ने कहा, “वह बहुत स्मार्ट, होशियार और उदार किस्म का शख्स था। हमने अपना नगीना खो दिया।”

तीन साल पहले सिंह के पिता की मौत हो चुकी है। उसके परिवार में उसकी मां और एमबीबीएस कर रही उसकी छोटी बहन है। वे दोनों भारत में रहती हैं।

समाचार रिपोर्टो के अनुसार, सिंह का शव इंवरकार्गिल ले जाया गया और औपचारिकताएं होने के बाद उनका अंतिम संस्कार ऑकलैंड में किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493