न्यूजीलैंड में डूबने से बचाए गए भारतीय की मौत

वेलिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में यहां डूबने से बचाए गए एक भारतीय की शुक्रवार को मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि बूबेश पलानी (26) न्यूजीलैंड में पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को वह वेलिंगटन हार्बर के पानी में डूब रहा था, जिसे दो किशोरियों व दो युवकों ने बाहर निकाला था।

न्यूजीलैंड हेराल्ड की एक रपट के मुताबिक, वेलिंगटन अस्पताल में शुक्रवार को पलानी की मौत हो गई।

पलानी के परिजनों ने इस दौरान उसका साथ देने के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।

पुलिस ने कहा, “यह एक त्रासदी है, लेकिन उन लोगों का शुक्रिया जिनकी मदद से हम उसे पहचान सके। पिछले कुछ दिनों में उसके मित्र हमेशा उसके साथ रहे।”

प्रारंभ में पलानी की पहचान नहीं हुई थी। लेकिन श्रीलंका में एक सम्मेलन में हिस्सा ले रहे न्यूजीलैंड के एक व्यक्ति ने एक समाचार वेबसाइट पर उसका फोटो देखा और उसकी पहचान की।

पलानी के पानी में जाने का कारण हालांकि अभी तक अज्ञात है।

उसे बचाने वाली दो किशोरियों में से एक ने कहा है कि उसे बचाने के लिए जब वे उसके पास पहुंचीं, वह पूरी तरह डूब चुका था।

केली मैकके (15) तथा पेजे ओल्ड्स (16) नामक दो किशोरियां उन्हें बचाने के लिए पहुंचीं थीं, लेकिन उसके पूरी तरह डूब जाने से वह घबराकर मदद की गुहार लगाने लगीं।

इसके बाद, 25 व 19 वर्ष के दो युवक पानी में कूदे और उन्होंने उसे बाहर निकाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493