वेलिंगटन, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रशासन ने तूफान ‘डेबी’ के मद्देनजर न्यूजीलैंड के नॉर्थ आईलैंड में गुरुवार को 4,000 लोगों को विस्थापित किया।
तूफान की वजह से अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, रांगीतेकी नदी में उफान आने से कई घरों के जलमग्न होने के बाद नॉर्थ आईलैंड के एडेकुंबे शहर से 2,000 स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, रंगीतेकी नदी का जलस्तर शुक्रवार से ही घटना शुरू होगा।
न्यूजीलैंड हेराल्ड के मुताबिक, पुलिस इन क्षेत्रों में खाली पड़े घरों में लूटपाट को रोकने के लिए नाव से गश्ती कर रही है। इन शहरों को जाने वाले सभी राजमार्गो को अवरुद्ध कर दिया गया है।
शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार को 100 से अधिक स्कूल बंद रहे।
‘डेबी’ का वेग इतना अधिक शक्तिशाली है कि यह श्रेणी चार का तूफान बन गया है।
तूफान के पर्यटन और कृषि क्षेत्रों में पड़े प्रभावों की वजह से इसे ‘आपदा’ घोषित किया गया है।
dharmpath.com dharmpath