न्यूजीलैंड की ओटैगो यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों के अनुसार, 2013 की नवीनतम जनगणना में पता चला है कि न्यूजीलैंड के प्रति 100 लोगों में एक व्यक्ति के पास अपना घर नहीं है, जबकि 2006 में यह संख्या प्रति 120 में एक और 2001 में 130 में एक थी।
शोधार्थी डॉक्टर केट अमोर ने बताया, “न्यूजीलैंड में आवास संकट की स्थिति जनसंख्या के अनुपात और सांख्यिकी दोनों ही मामलों में ही खराब होती जा रही है। यह आंकड़ा 2001-06 की अवधि की तुलना में 2006-13 के बीच तेजी से बढ़ा है।”
उन्होंने कहा, “बेघर 100 लोगों में 70 लोग संयुक्त परिवारों और मित्रों के साथ बेहद भीड़भाड़ वाले घरों में रह रहे हैं, वहीं 20 लोग छोटे-मोटे होटलों या शिविरों तथा 10 लोग सड़कों और कारों में रहने को मजबूर हैं। इन सभी लोगों को तत्काल किफायती आवासों की जरूरत है।”
उन्होंने कहा कि सरकार को अच्छी गुणवत्ता और कम लागत के घरों वाली एक व्यापक आवास रणनीति की जरूरत है, जो निजी आवास निर्माणकर्ता नहीं उपलब्ध करा पाते हैं।
न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में अगले 12 महीनों में घरों की औसत कीमतों में 10 लाख न्यूजीलैंड डॉलर ( 6,83,100 डॉलर) की बढ़ोत्तरी का अनुमान जताया गया है।
न्यूजीलैंड के रिजर्व बैंक ने कई बार चेतावनी दी है कि ऑकलैंड में बढ़ती घरों की कीमतें देश की वित्तीय स्थिरता के लिए खतरनाक हैं।
dharmpath.com dharmpath