न्यूजीलैंड में भारतीय, चीनी विद्यार्थी शीर्ष प्रवासियों में

वेलिंगटन, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और चीन के विद्यार्थियों की वजह से न्यूजीलैंड में 2015 की पहली छमाही में प्रवासियों की संख्या में सर्वाधिक शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई। यह बात शुक्रवार को सरकारी सांख्यिकी एजेंसी ने कही है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्टैटिस्टिक्स न्यूजीलैंड ने कहा है कि सालाना आधार पर प्रवासियों की संख्या में इस साल जुलाई तक 59,600 की रिकार्ड शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई। देश में इस दौरान 1,17,100 प्रवासी आए और 57,500 देश से बाहर चले गए।

जितने लोग देश आए, उनमें 13,800 भारतीय थे और उनमें भी तीन-चौथाई के पास विद्यार्थी वीजा था। चीनियों की संख्या 10,400 थी।

जुलाई महीने में भी किसी भी एक महीने के लिए प्रवासियों की संख्या में सर्वाधिक 5,700 की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई। इससे पहले इसी साल जनवरी में 5,400 की सर्वाधिक शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई थी।

विपक्षी न्यूजीलैंड फर्स्ट पार्टी ने रपट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि प्रवासियों की संख्या बढ़ने से अस्पताल जैसी लोकसेवाओं पर दबाव बढ़ेगा और मकानों की मांग बढ़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493