न्यूजीलैंड में 2015 में रिकार्ड 121900 प्रवासी पहुंचे

बेलिंगटन, 1 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने साल 2015 में कुल 1,21,900 प्रवासियों का स्वागत किया, जिनमें से ज्यादातर एशिया से आए थे। यह जानकारी सरकारी सांख्यिकी विभाग ने सोमवार को दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, न्यूजीलैंड के सांख्यिकी विभाग के मुताबिक, दिसंबर में 5,500 प्रवासी आए। जबकि नवंबर में यह संख्या 6,200 रही। दिसंबर में आने वाले प्रवासियों की संख्या, जाने वालों से अधिक रही।

न्यूजीलैंड में 2015 में आए प्रवासियों में आस्ट्रेलिया से 25,300, भारत से 14,500 जिसमें तीन-चौथाई छात्र वीजा पर आए थे और चीन से 11,000 जिनमें लगभग आधी संख्या छात्र वीजा पर आए लोगों की थी। जबकि ब्रिटेन से कुल 13,400 प्रवासी आए, जिनमें लगभग आधे वर्क वीजा पर आए। इस तरह कुल मिलाकर रिकार्ड 1,21,900 प्रवासी न्यूजीलैंड आए, जबकि 57,000 प्रवासी न्यूजीलैंड से गए।

रिजर्व बैंक ऑफ न्यूजीलैंड के गर्वनर ग्रेमे व्हीलर ने पिछले हफ्ते कहा था कि न्यूजीलैंड में प्रवासियों की बढ़ती संख्या, जिसमें पर्यटक भी शामिल हैं, से इस साल देश की कमजोर पड़ती अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493