वेलिंगटन, 7 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री मुरे मैक्कुली इस सप्ताह सिंगापुर का दौरा करेंगे, जिसमें वार्ता का मुख्य विषय व्यापार और सुरक्षा होगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मैक्कुली सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से मिलेंगे।
मैक्कुली ने इस यात्रा के बारे में कहा, “सिंगापुर हमारा सबसे प्रमुख निर्यात बाजार है और हमारा द्विपक्षीय व्यापार 2015 में 1.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।”
उन्होंने कहा, “न्यूजीलैंड और सिंगापुर के बीच गहरी दोस्ती है, जो व्यापार और आर्थिक संपर्क, व्यापक रक्षा संबंध और क्षेत्रीय सहयोग पर आधारित है।”
dharmpath.com dharmpath