न्यूजेन ने पेश किया ओमनीडॉक्स 10.0, डिजिटल बनेंगे आफिस

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। कस्टमर कम्यूनिकेशन मैनेजमेंट (सीसीएम) प्लेटफार्म्स प्रदाता न्यूजेन सॉफ्टवेयर ने शुक्रवार को ओमनीडॉक्स 10.0 जारी किया, जो कंपनी के ईसीएम सूइट का उन्नत संस्करण है। नया संस्करण दस्तावेजों को तेजी से और सटीक तरीके से एक नो-कोड विजार्ड सेटअप के माध्यम से प्रोसेस करने में सक्षम बनाता है तथा यह संस्करण समृद्ध और रीफ्रेस्ड यूआई/यूएक्स के साथ समृद्ध अनुभव मुहैया कराता है।

बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट, एंटरप्राइज कंटेंट मैनेजमेंट (ईसीएम) क्षेत्र की कंपनी न्यूजेन ने एक बयान में जानकारी देते हुए कहा कि न्यूजेन ओमनीडॉक्स 10.0 व्यापक कन्फिगरेशन क्षमताओं की पेशकश करता है और ग्राहकों को ईसीएम प्रणाली को उनके व्यापार, विभाग, टीम्स और यूजर्स के हिसाब से वैयक्तिकृत करने में सक्षम बनाता है। यह संगठनों को ईसीएम अपनाने पर विभागों को अधिक कुशल और यूजर्स को अधिक उत्पादक बनाता है।

न्यूजेन सॉफ्टवेयर के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक दिवाकर निगम ने कहा, “यह सूइट कई स्त्रोतों से सामग्री को इकट्ठा करने और एक सुरक्षित केंद्रीकृत भंडार में उन्हें प्रबंधित करने तथा सामग्री-केंद्रित प्रक्रियाओं द्वारा सूचनाओं को सुलभ बनाने की पेशकश करता है। यह मोबाइल या क्लाउड पर सामग्री तक पहुंचने या पहुंचाने का लचीलापन प्रदान करता है, जो अत्यधिक जुड़ा हुआ डिजिटल कार्यस्थल प्रदान करता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493