‘न्यूटन’ विवाद से प्रभावित नहीं हुआ : राजकुमार

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि फिल्म ‘न्यूटन’ पर हुए विवाद का उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। यह फिल्म ऑस्कर में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए भारत की प्रविष्टि के रूप में चुनी गई।

इस साल के मध्य में ऑस्कर प्रविष्टि के रूप में इसकी घोषणा हुई। कुछ मीडिया रिपोर्ट में ईरानी फिल्म ‘सीक्रेट बैलट’ के साथ इसकी कहानी की समानता के संकेत दिए गए थे।

राजकुमार ने कहा, “‘न्यूटन’ के विवाद का मुझ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा क्योंकि मुझे पता है कि ये दो अलग-अलग फिल्में हैं। मैं पटकथा से यह जानता था। हालांकि, मैं खुश हूं कि जिन लोगों ने यह विवाद खड़ा किया, उन्हें इसका जवाब मिला जब निर्माता ने कहा कि यह फिल्म सीक्रेट बैलट से अलग है।”

अभिनेता आगामी फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ में भी दिखाई देंगे।

‘शादी में जरूर आना’ 10 नवम्बर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493