न्यूयार्क के मेयर ने जीका से निपटने की योजना का खुलासा किया

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2.1 करोड़ डॉलर की इस योजना के तहत न्यूयॉर्क शहर में मच्छरों की संख्या कम करने तथा मच्छर पकड़ने की मौजूदा सुविधाओं को दोगुना किया जाएगा। साथ ही योजना में रोग की पहचान के लिए परीक्षण क्षमता में सुधार तथा वायरस को समझने तथा उचित सावधानी के लिए एक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

डी ब्लेसियो ने सोमवार को न्यूयॉर्क पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम वायरस के खतरे को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।”

अमेरिका में इस समय 358 रोगियों में इस वायरस की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 40 रोगी न्यूयॉर्क शहर में हैं। हालांकि इन 40 लोगों में कोई भी व्यक्ति स्थानीय तौर पर वायरस से संक्रमित नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया, इस रोग को संचरित करने वाली मच्छरों की विशिष्ट प्रजाति शहर में नहीं पाई गई, लेकिन यहां एक इससे मिलती-जुलती प्रजाति है, जो संभावित वायरस फैला सकती है।

इस योजना के तहत शहर की जरूरतों को पूरा करने के लिए निरीक्षक, संहारक, रोग निरीक्षक और प्रयोगशाला विश्लेषकों सहित 51 नए पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस योजना के हिस्से के रूप में शहर में ‘फाइट बैक न्यूयार्क’ नामक जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। इसमें न्यूयॉर्क के ऐसे लोगों को परीक्षण के लिए बुलाया जा रहा है, जिन्हें वायरस से संक्रमित होने की आशंका हो।

इसके अलावा न्यूयार्क के लोगों से पानी भरे खुले कंटेनरों को हटाने तथा गर्भवती महिलाओं से जीका वायरस प्रभावित क्षेत्र से आए पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने से पहले सुरक्षा तथा सावधानी का बरतने का आग्रह किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493