‘न्यूयार्क टाइम्स’ पत्रकार की आलोचना पर ट्विटर के सीईओ ने दी प्रतिक्रिया

सैन फ्रांसिस्को, 22 जुलाई (आईएएनएस)। सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्से ने न्यूयार्क टाइम्स की पत्रकार मैगी हैबरमैन पर जवाबी हमला किया है। हैबरमैन ने लिखा था कि वह ट्विटर से ब्रेक ले रही हैं और यह कि कैसे यह उनके और दूसरों के लिए असहनीय अनुभव की वजह बन गया है।

हैबरमैन ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा था कि कैसे ट्विटर बीते कुछ सालों में कई मामलों में बद से बदतर हो गया है और यह जहरीले संवादों और कड़वी आलोचनाओं वाले अविश्वसनीय स्रोतों में बदल गया है।

शनिवार को उन्हें जवाब देते हुए डोर्से ने उन विशेष बिंदुओं पर प्रतिक्रिया दी जिन्हें हैबरमैन ने उठाया था।

उन्होंने हैबरमैन के ट्वीट के उस अंश को उठाया जिसमें उन्होंने कहा कि लोग इतने ज्यादा ट्वीट कर रहे हैं कि उन्हें बार-बार यह देखना पड़ता है कि कहीं कुछ छूट तो नहीं गया। डोर्से ने कहा कि इसीलिए इसमें ‘सबसे पहले सर्वश्रेष्ठ ट्वीट दिखाएं’ फीचर होता है, एक ऐसा फीचर जिससे ज्यादातर उपयोगकर्ता नापसंद करते हैं।

इसके बाद उन्होंने मैगी के ट्वीट के दूसरे अंश का उल्लेख किया जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘ट्विटर खबरों का अभी भी एक महत्वपूर्ण स्रोत है’ जिससे इसके सीईओ ने निश्चित ही सहमति जताई। इसके बाद उन्होंने मैगी की इस बात का कि ‘ट्विटर सार्थक संवादों के लिए अच्छा मंच नहीं है’, का जवाब ट्विटर की प्रशंसा करते हुए अस्पष्ट रूप से दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493