न्यूयार्क में रेलगाड़ी ने कार को टक्कर मारी, 6 मरे

न्यूयार्क, 4 फरवरी (आईएएनएस)। न्यूयार्क के पास एक रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान रेलगाड़ी ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में कार का चालक और रेलगाड़ी में सवार पांच लोग शामिल हैं।

दुर्घटना यात्रियों से खचाखच भरी मेट्रो-नॉर्थ रेलगाड़ी के न्यूयार्क में ग्रैंड सेंट्रल स्टेशन से शाम 5.45 बजे रवाना होने के करीब एक घंटे बाद हुई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेलगाड़ी कार को करीब 140 किलोमीटर दूर तक खींचकर ले गई। दुर्घटना के बाद रेलगाड़ी के सामने के हिस्से में आग लगी। टक्कर के बाद कार में भी आग लग गई।

रेलगाड़ी के पहले तीन डिब्बों के यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493