मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा रविवार को न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले इंडिया डे परेड में भाग लेंगी।
परिणीति ने बुधवार को ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ यह सूचना साझा की।
परिणीति (26) ने ट्विटर पर लिखा, “अगस्त की 16 तारीख को मेडिसन एवेन्यू में पूर्वाह्न् 11 बजे भरत परेड दिवस में भारत का प्रतिनिधित्व करुं गी!!! आइये, न्यूयॉर्क में मुझे मिलिए।”
वह मंगलवार न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गईं।
dharmpath.com dharmpath