‘न्यूयॉर्क फैशन वीक’ में शामिल होना सपना : आलिया

मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि प्रतिष्ठित ‘न्यूयॉर्क फैशन वीक’ में शामिल होना उनका एक सपना है।

आलिया के पसंदीदा मेकअप विशेषज्ञों में से एक एल्टन जे. फर्नाडीज को कॉस्मेटिक ब्रांड ‘मेबेलिन न्यूयॉर्क’ ने ‘न्यूयॉर्क फैशन वीक’ में शामिल होने का मौका दिया है और आलिया उनके लिए बेहद उत्साहित हैं क्योंकि यह पहला मौका होगा जब उन्हें पर्दे के पीछे रहकर प्रख्यात डिजाइनर्स और अंतर्राष्ट्रीय मेकअप विशेषज्ञों के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

फर्नाडीज को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए आलिया ने कहा, “‘न्यूयॉर्क फैशन वीक’ में शामिल होना मेरे लिए एक सपना है, जहां अभूतपूर्व फैशन और स्टाइल आइकन्स ने अपनी पहचान बनाई है। यह एक शानदार मंच है और मैं फैशन वीक के अगले संस्करण में शामिल होना चाहूंगी।”

आलिया फिलहाल सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ एक नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493