मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त भारतीय अभिनेता इरफान खान अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘पजल’ की शूटिग न्यूयॉर्क में कर रहे हैं।
इरफान ने सोमवार रात फिल्म के कैमरामैन क्रिस नॉर के साथ अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की।
तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “न्यूयॉर्क में ‘पजल’ की शूटिंग के दौरान कैमरामैन क्रिस नॉर के साथ।”
फिल्म में अभिनेत्री केल्ली मैकडॉनाल्ड भी हैं।
इरफान की पिछली फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ थी, जिसमें उनके साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री सबा कमर भी मुख्य भूमिका में थीं।
dharmpath.com dharmpath