न्यूयॉर्क में प्लास्टिक थैलियों पर रोक के लिए विधेयक पेश

न्यूयॉर्क, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्र्यू एम. क्युमो ने पूरे राज्य में एकल-प्रयोग वाले प्लास्टिक थैलियों को प्रतिबंधित करने की दिशा में कदम बढ़ाया और अगले वर्ष तक इसके प्रयोग को गैरकानूनी बनाने संबंधी विधेयक पेश किया।

क्युमो ने इस कदम को ‘प्लास्टिक बैग के चमक’ को कम करने का प्रयास बताया है, जो सड़कों, पानी और प्राकृतिक संसाधन को बुरी तरह से खराब कर रहा है।

उन्होंने कहा, “हमने धरती को विरासत में नहीं पाया है, हम केवल इसे अपने बच्चों से उधार ले रहे हैं।”

अगर यह विधेयक पास हो जाता है, तो न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया की श्रेणी वाला राज्य बन जाएगा, जहां वर्ष 2016 से प्लास्टिक थैलियों पर प्रतिबंध लागू है।

क्युमो के प्रस्ताव के अंतर्गत कई तरह की थैलियों को प्रतिबंध से मुक्त भी रखा गया है। प्रतिबंध मुक्त थैलियों में कच्चे मीट, मछली और पॉल्ट्री रखे जाने वाले वाले, सूखे चीजों और थोक में रखे गए फलों के प्लास्टिक बैग समेत कई सामग्री शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493