वाशिंगटन, 12 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की ‘ईस्ट रिवर’ में रविवार को एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने ट्वीट कर बताया, “एक हेलीकॉप्टर आज शाम दुर्घटनाग्रस्त होकर ईस्ट रिवर में गिर गया।”
न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो के प्रवक्ता एरिक फिलिप्स ने ट्वीट कर बताया कि इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक बच गया है। गोताखोर अभी भी पानी में हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि यूरोकॉप्टर एएस350 रूसवेल्ट द्वीप के उत्तरी छोर के पास नदी में गिर गया।
dharmpath.com dharmpath