बर्लिन, 27 मई (आईएएनएस)। जर्मन क्लब न्यूरेम्बर्ग ने हम्बर्ग के गोलकीपर क्रिस्टियन मथेनिया के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 26 साल के मथेनिया अब आगामी सीजन में न्यूरेम्बर्ग के लिए खेलते नजर आएंगे। दोनों क्लब मथेनिया के हस्तानांतरण को लेकर सहमत हैं।
न्यूरेम्बर्ग के स्पोर्टिग निदेशक एंद्रियास बोरमैन ने कहा, “हम इस हस्तानांतरण से खुश हैं। हमारी जरूरतों के हिसाब से उनकी उम्र और करियर पूरी तरह से सही है। उनके पास खुद का विकास करने का अवसर है लेकिन वह पहले से ही काफी अनुभवी हैं।”
मथेनिया डारम्सटडट के 2014-2016 तक, हम्बर्ग के लिए 2016-2018 तक खेल चुके हैं। कुल मिलाकर उन्होंने जर्मनी की शीर्ष लीगों के लिए अब तक 71 मैच खेले हैं।
मथेनिया ने कहा, “इस शानदार काम को लेकर मैं उत्साहित हूं। क्लब के लक्ष्यों को हासिल करने में मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। मैं अपने नए साथियों के बारे में जानने के लिए उत्साहित हूं।”
dharmpath.com dharmpath