न्यू इंडिया एश्योरेंस ने ग्लोबल मेडिक्लेम पॉलिसी लांच की

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। भारत की सबसे बड़ी गैर-जीवन बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस ने शुक्रवार को एक विश्वव्यापी मेडिक्लेम पॉलिसी ‘न्यू इंडिया ग्लोबल मेडिक्लेम पॉलिसी’ लांच की। पॉलिसी के अंतर्गत बीमित व्यक्ति का भारत के बाहर के अस्पताल में कैंसर, न्यूरो सर्जरी, हार्ट सर्जरी, अंग प्रत्यारोपण और बोन मैरो प्रत्यारोपण में आने वाले अस्पताल खर्चे को कवर किया जाएगा।

पॉलिसी के अंतर्गत दो प्रमुख योजनाओं की सुविधा दी जाएगी। पहली योजना में एशियाई देशों में स्थित मेडिकल सेंटर्स के अस्पतालों में इलाज कराने व दूसरी योजना में दुनिया भर के अस्पतालों में इलाज कराने की सुविधा है।

एशियाई देशों के मेडिकल कवरेज प्लॉन ऑफर में 10 लाख अमेरिकी डॉलर का आजीवन कवर और दुनिया भर में 20 लाख अमेरिकी डॉलर का आजीवन कवर ऑफर किया जा रहा है। इस पॉलिसी में विदेश में बीमारी की चिकित्सा के लिए सेवाओं पर आने वाले खर्चे जैसे यात्रा, आवास और उपचार की एक पूरी श्रृंखला को कवर किया जाता है।

न्यू इंडिया एश्योरेंस के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक जी श्रीनिवासन ने कहा, ” ग्लोबल मेडिक्लेम पॉलिसी के अंतर्गत भारतीयों को अब दुनिया में कहीं भी सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार कराने के लिए व्यापक बीमा कवर प्राप्त होगा। एशियाई योजना के लिए प्रति वर्ष 5 लाख अमेरिकी डॉलर और आजीवन 10 लाख अमेरिकी डॉलर और एशियाई योजना के अतिरिक्त 20 लाख अमेरिकी डालर के कवर की पेशकश के साथ ग्लोबल मेडिक्लेम पॉलिसी भारतीय स्वास्थ्य बीमा उद्योग में एक नया मील का पत्थर है।”

ग्लोबल मेडिक्लेम पॉलिसी में प्रविष्टि की उम्र 18-65 वर्ष के बीच है और यह केवल भारत के नागरिकों के लिए ही जारी की जाएगी। यह बीमा ऐसे व्यक्ति के लिए उपलब्ध है जिसके पास पहले से ही 8 लाख रुपये या इससे अधिक की बीमा राशि की एक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी है। इस बीमा के अंतर्गत लोग अब सीडार, सीनाई मेडिकल सेंटर, जॉन हॉपकिंस मेडिकल सेंटर और किंग्स कॉलेज हॉस्पिटल सहित 99 वैश्विक शीर्ष अस्पताल में इलाज करा सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493